Search
Close this search box.

वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला ने फंदे से लटककर दी जान, 15 वर्षों से काशी में रह रही थी दक्षिण भारतीय महिला 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: लक्सा थाना क्षेत्र के काशी अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग महिला ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर छानबीन में जुटी रही। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

आंध्रप्रदेश के गुंटुर जिले के तेनाली तालुका निवासी शिवम्मा (79 वर्ष) 24 अक्टूबर 2009 से वृद्धाश्रम में रह रही थी। मंगलवार की सुबह वृद्धाश्रम के कर्मचारी कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इस पर खिड़की से झांक कर देखा तो महिला फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।  

वृद्धाश्रम की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। मृतका के परिवार के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में वृद्धाश्रम ने ही उनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली। 

वृद्धाश्रम के कर्मचारियों और प्रबंधक के अनुसार, शिवम्मा शांत स्वभाव की थीं और यहां अकेले ही रहती थीं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वृद्धाश्रम के अन्य कर्मचारियों व रहवासियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें