Search
Close this search box.

सनबीम स्कूल मुगलसराय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति – 2025’

चन्दौली: सनबीम स्कूल मुगलसराय ने अपनी 20 वर्षों की स्वर्णिम शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न मनाते हुए वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति–2025’ का भव्य आयोजन किया। विद्यालय के लगभग 200 से अधिक छात्रों ने एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद, मुंबई के प्रसिद्ध भरतनाट्यम विशारद महेश आर. पाण्डे के निर्देशन में मंचीय प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

7 दिसंबर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपक मधोक चेयरपर्सन सनबीम ग्रुप, कर्नल अमर सिंह सी.ओ. एनसीसी 91 यूपी बटालियन, सतीश जिंदल व्यवसायी एवं समाजसेवी, डॉ. ओ.पी. सिंह, विकास गर्ग,विद्यालय प्रबंधन सदस्य — नवनीत रमन, आत्माराम तुलस्यान, सुभाष तुलस्यान, अभिषेक तुलस्यान 8 दिसंबर के पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि रहे।

लेफ्टिनेंट डॉ. विक्रम सिंह, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग बीएचयू, राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश चंदौली सभी अतिथियों ने तुलसी वेदी पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भगवती सुरों से सजी शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुति गई गुरु वंदना से हुआ, जिसमें राग दरबारी पर आधारित ‘जो गुरु कृपा करे…’ ने पूरे वातावरण को भक्ति और आध्यात्मिकता से भर दिया। इसके बाद ‘मातेश्वरी वीणेश्वरी सुन ले हमारी प्रार्थना’ गीत पर लाइव गायन एवं नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भावपूर्ण नाटक ने छू लिया दिल

छात्रों ने ‘उस पार’ नाटक का अत्यंत भावनात्मक मंचन किया। संवाद-अभिनय, अभिव्यक्ति और मंच-संयोजन इतना उत्कृष्ट रहा कि दर्शक कथा से भावनात्मक रूप से जुड़ गए और प्रस्तुति के अंत में सभागार तालियों से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि ने की भूरि-भूरि प्रशंसा

चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सनबीम की शुरुआत एक छोटे कमरे से हुई थी, जो आज 27 स्कूलों और 36,000 विद्यार्थियों के विशाल परिवार का रूप ले चुकी है।

उन्होंने सनबीम मुगलसराय की निदेशिका श्वेता कानूडिया और प्रबंधन को बेहतरीन शैक्षणिक मानक स्थापित करने के लिए बधाई दी।

विद्यालय प्रबंधन ने व्यक्त किया आभार

  • डायरेक्टर श्वेता कानूडिया ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव “20 साल के आपसी विश्वास और प्रेम का प्रतीक है।”
  • महेश आर. पाण्डे ने कहा, “थिएटर बच्चों में अनुशासन, अभिव्यक्ति और संवेदना का अद्भुत विकास करता है।”
  • प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुति की और बताया कि यह उत्सव ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के संदेश पर आधारित है।

शेक्सपीयर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने जीता दिल

8 दिसंबर को ऋतु मैम के मार्गदर्शन में बच्चों ने विलियम शेक्सपीयर पर आधारित नाट्य मंचन किया। छात्रों की संवाद-क्षमता, मंच सज्जा और अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पुरस्कार वितरण समारोह में खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों और गणमान्यों की रही भारी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस वसुंधरा ऋषि, पैरलल करिकुलम हेड डॉ. गुंजन सिंह, को-ऑर्डिनेटर्स राजेश सिन्हा व मनीष पांडेय समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

संजय शर्मा, ब्यूरो चन्दौली

Leave a Comment

और पढ़ें