बलिया। रसड़ा क्षेत्र में श्री सहदेव पौधारिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन में पॉलिटेक्निक, फार्मेसी और आईटीआई के छात्रों की तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता बुधवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, जेवलिन थ्रो, कबड्डी और दौड़ जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
1600 मीटर दौड़ में पवन यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि 800 मीटर दौड़ में सदरे आलम विजयी रहे। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में, बैडमिंटन में शिवांगी ने जीत दर्ज की, जबकि जेवलिन थ्रो में सूरज और सदरे आलम ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
टीम स्पर्धाओं में पॉलिटेक्निक के छात्रों ने कबड्डी में आईटीआई के छात्रों को पराजित किया। वहीं, वॉलीबॉल में आईटीआई के छात्रों ने फार्मेसी के छात्रों पर विजय प्राप्त की।
समापन समारोह में संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. अनुराग गर्ग और प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अभय कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी छात्रों को शील्ड और मेडल प्रदान किए तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने की सलाह दी।
इस अवसर पर पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य योगेंद्र यादव, फार्मेसी के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार, स्टाफ सदस्य वागीश कुमार, दिव्यांशु, आदिल, अभय, राजेंद्र, अभिषेक, अश्वनी, सनोज, अनिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बलिया ब्यूरो – अवधेश यादव









