Search
Close this search box.

बलिया: ददरी मेला में गूंजा कुश्ती का जुनून, अर्जुन यादव बने ‘जिला केसरी’

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला 2025 में इस बार आयोजित दंगल प्रतियोगिता ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंगलवार 11 नवम्बर को दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले में आस-पास के विभिन्न गांवों से आए लगभग 50 पहलवानों ने अपनी ताकत और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

दंगल के मुख्य मुकाबले में बछईपुर, बलिया के अर्जुन यादव ने रसड़ा के सर्वेश यादव को 10-2 के अंतर से पराजित कर ‘जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस जीत पर मेला समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह से पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस आयोजन ने पारंपरिक खेल कुश्ती को नई ऊर्जा प्रदान की और युवाओं में खेल के प्रति नया जोश भर दिया।

हालांकि मुकाबले के दौरान एक पहलवान के सीने में चोट लगने से अफरा-तफरी मच गई। घायल पहलवान को तुरंत सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें