Search
Close this search box.

बलिया: पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के रेकुआ नसीरपुर मोड़ के पास बुधवार देर रात पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सतीश सैनी को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, बलिया में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे नगरा थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान सतीश सैनी पुत्र स्व. मुन्ना सैनी, निवासी गुठौली, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसने 20 मई और 4 जून 2025 को देशी शराब की दुकान पकड़ीडीह में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा, 9 मई को थाना गड़वार से एक मोटरसाइकिल चोरी और 24 मई को जमुआंव नहर पुलिया उभांव के पास लूट की वारदात में भी उसका हाथ था।

पुलिस ने उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें