Search
Close this search box.

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी गिरफ्तार, 28 हजार रुपये की रंगदारी के आरोप में हथियार बरामद

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिव्यांशु नीकी जिलाजीत पुत्र इंद्रासन यादव निवासी राजापुर कला और बादल यादव पुत्र रामाशीष यादव निवासी साददोपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारगी के दौरान पुलिस-मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से एक अदद खोखा कार्टन .315 बोर और दो अदद खोखा कार्ट्रिज .315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है और मामला पंजीकृत कर जांच जारी है।

इससे पूर्व 28 सितंबर को प्रदीप यादव निवासी शाहबाजपुर ने सूचना दी कि दिव्यांशु नीकी जिलाजीत एवं अन्य लोगों द्वारा उसे 28 हजार रुपये रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही थी। उन्होंने कई बार फोन के माध्यम से धमकियाँ दी और 1 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य अपराधियों की तलाश भी की। पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हुआ और उसे इलाज के लिए कासिमाबाद भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें