Search
Close this search box.

लखनऊ: सीआईडी में तैनात एएसपी की पत्नी ने की खुदकुशी, ट्रांजिट हॉस्टल में मिला शव

लखनऊ: राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सीआईडी में तैनात एक एएसपी की पत्नी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल की बताई जा रही है, जहां महिला का शव कमरे के पंखे से लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें