Search
Close this search box.

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, धांधली और अवैध वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अप्रैल 2025 में आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और अवैध वसूली सामने आने के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

जांच में परीक्षा में धांधली और अवैध वसूली की पुष्टि हुई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सरकार ने उक्त भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है।

अब राज्य सरकार इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नई परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें