Search
Close this search box.

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने आतंकी को किया ढेर

नई दिल्ली/श्रीनगर: स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पहले उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया।

सेना के अनुसार, सतर्क जवानों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आतंकी ढेर हो गया।

सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर अतिरिक्त खतरे की संभावना को खारिज किया। अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें