तेलंगाना: निर्मल जिले में एक ऑटो रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। सड़क पर एक महिला का बैग गिर गया था, जिसमें करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सोने, नकदी और पहचान पत्र थे।
ऑटो चालक को जब यह बैग मिला तो उसने बिना देर किए उसे महिला तक सुरक्षित पहुंचा दिया। अचानक मिली इतनी बड़ी रकम लौटाकर चालक ने समाज के सामने ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल कायम की।











