गाजीपुर: बिरनो में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनो से जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान बच्चों ने प्रेरणादायक नारे लगाए “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा!” “पढ़ेंगे-पढ़ायेंगे, उन्नत देश बनायेंगे!””स्कूल हम जायेंगे, पापा-मम्मी का मान बढ़ायेंगे!”

रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं, जहां अब अनेक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। विद्यालयों में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, डेस्क-बेंच, मिड डे मील, बिजली-पंखा युक्त हवादार कक्ष, और खेल-कूद की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे और सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
इस रैली में पू.मा.शि. संघ के अध्यक्ष रामजी विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापिका उषा यादव, प्र0अ0 श्रीनिवास यादव, पुष्पा ठाकुर, विद्या कुशवाहा, शैलेन्द्र यादव, हरिश्चंद्र चौहान, सीमा, पुष्पा प्रजापति, अंजू, सुमन लता, पूनम यादव, पुष्पा देवी, मीरा यादव, सरिता समेत कई शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक शामिल रहे।









