Search
Close this search box.

आजमगढ़ पुलिस की उपलब्धि: 105 मोबाइल बरामद, अब तक 3.83 करोड़ रुपये के 2068 फोन स्वामियों को लौटाए

आजमगढ़: जनपद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 105 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 से अब तक जिले में कुल 2068 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ 83 लाख रुपये है। केवल वर्ष 2025 में ही अब तक 843 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, चिराग जैन ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर चोरी और गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी की जा रही है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें