Search
Close this search box.

Baba Siddique Murder: पप्पू यादव ने कहा-’24 घंटे में इस दो टके के नेटवर्क को खत्म कर दूंगा’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दिया चैलेंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र में उद्योगपति-राजनेता बाबा सिद्दिकी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इसके बाद से गुजरात के जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

महाराष्ट्र में राजनेता सह उद्योगपति बाबा सिद्दिकी की हत्या पर एक बार फिर गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है। इधर इस घटना के बाद पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट कर फिलहाल खूब सूर्खियों में है।

इस पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। इससे पूर्व सुरक्षा को लेकर उन्होंने सरकार पर भी करारा प्रहार किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि यह देश है या हिजड़ों की फौज।

उन्होंने कहा कि एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।

Leave a Comment

और पढ़ें