Search
Close this search box.

बागपत: महिला पुलिसकर्मियों की बदमाश से मुठभेड़, आरोपी अनीस के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में महिला पुलिसकर्मियों ने दूसरी बार बदमाश के साथ मुठभेड़ को अंजाम दिया है। यह मुठभेड़ बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की ओर से की गई।

पुलिस के अनुसार, बदमाश अनीस अपनी ही बहन पर फायरिंग कर फरार चल रहा था। मंगलवार देर रात पुलिस ने उसे दबोचने का प्रयास किया, जिस दौरान उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनीस घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बागपत पुलिस का कहना है कि महिला पुलिसकर्मियों की इस कार्रवाई को मिशन शक्ति टीम की बड़ी सफलता माना जा जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें