बलिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नेताजी के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस का देश की आज़ादी में अतुलनीय योगदान रहा है। उनका राष्ट्रप्रेम, त्याग और नेतृत्व क्षमता आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, कौशिकेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
— संजय सिंह, प्रेस रिपोर्टर, बलिया








