बलिया। थाना दोकटी, जनपद बलिया पुलिस ने एक गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस को सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, आवेदक का मोबाइल बाजार जाते समय कहीं गुम हो गया था। इस संबंध में मोबाइल स्वामी द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद थाना दोकटी पुलिस ने मोबाइल को CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया। इसी क्रम में आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से गुमशुदा मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया और नियमानुसार मोबाइल स्वामी को सौंप दिया। मोबाइल प्राप्त होने पर स्वामी ने दोकटी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बरामद मोबाइल का विवरण:
- Vivo Y29, अनुमानित मूल्य ₹15,400/-
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राज मणि मौर्या, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार (CCTNS), कांस्टेबल अमर पाल शामिल रहे।









