Search
Close this search box.

बलिया: शिक्षा विभाग में अब बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, इसी के आधार पर मिलेगा वेतन

बलिया: शिक्षा विभाग में कर्मचारियों की उपस्थिति को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत जुलाई 2025 से जिले के सभी शिक्षा विभाग कर्मचारियों का वेतन और मानदेय केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि ब्लॉक संसाधन केंद्रों, नगर संसाधन केंद्रों एवं अन्य सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएं और उसका संचालन सुनिश्चित किया जाए।

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य को विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है और सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

शिक्षा विभाग की इस पहल से न सिर्फ कर्मचारियों की उपस्थिति पर निगरानी आसान होगी, बल्कि कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को बल मिलेगा।

रिपोर्ट- अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें