Search
Close this search box.

बलिया: 12 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म,फंदे से लटका मिला शव

बलिया: नरहीं थाना क्षेत्र के एक बड़ा मामला सामने आया है। 4 जून को 12 वर्षीय किशोरी की उसके घर की झोपड़ी में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव। किशोरी की पिता ने आरोप लगाया कि चार अक्तूबर 2024 को घर की बहू के साथ हुई छेड़खानी एवं एससी-एसटी के मुकदमे में उनकी बेटी गवाह थी।

इस मामले में गांव का एक व्यक्ति नामजद आरोपी है। पिता का आरोप है कि छेड़खानी के आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी, हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को झोपड़ी में लटका दिया गया। फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने पीड़ित परिवार का साथ देते हुए न्याय की मांग की है। वे परिवार के साथ पोस्टमार्टम हाउस गए,उन्होंने कहा परिवार ने थाने में तहरीर दे दी है।

विधायक प्रशासन से मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है। विधायक ने कहा कि पहली घटना की चश्मदीद गवाह होने के कारण लड़की को रास्ते से हटाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे आगे की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, पुलिस से परिवार का बयान लेकर निष्पक्ष जांच करने मांग की गई है।

थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें