Search
Close this search box.

बलिया पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

थाना उभांव पुलिस टीम ने आज, दिनांक 19.12.2025 को लगभग 00:35 बजे मुबारकपुर रोड के पास रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगाई।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि घायल व्यक्ति सबलू राजभर, पुत्र विदेशी राजभर, निवासी मुजौना, उम्र लगभग 25 वर्ष, दिनांक 18.12.2025 को मुजैना गाँव की 12 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी था और इस संबंध में थाना स्थानीय पर उसका नाम वांछित अभियुक्त के रूप में दर्ज था।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान 01 अदद नाजायज तमंचा 0.315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस और 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया।

आरोपी का इलाज वर्तमान में सदर अस्पताल, बलिया में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें