Search
Close this search box.

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, फिटनेस व अनुशासन पर दिया जोर

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से समस्त पुलिसकर्मियों की दौड़ कराई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी डायल 112 की पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख एवं कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक बलिया राम बेलास, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण परेड में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें