बलिया: जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विशेष अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को इसकी रूपरेखा बताई। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री इंदौर से करेंगे।

अभियान के दौरान सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। जिला अस्पतालों में स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य और दंत चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, एमसीपी कार्ड वितरण और टीकाकरण की सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

गांव और ब्लॉक स्तर पर जागरूकता रैलियां, स्कूलों में विशेष सत्र, और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को खाना पकाने में तेल का उपयोग 10% तक कम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के तहत 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित होगा। इस अभियान में निजी अस्पताल भी शामिल किए जाएंगे।
स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, आईसीडीएस और नगर विकास विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।
ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।