Search
Close this search box.

बलिया: फंदे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ध्रुव सोनी पुत्र स्व. शंकर सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ध्रुव का अपनी पत्नी ममता सोनी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, ध्रुव सोनी मूल रूप से सहतवार थाना क्षेत्र के पूर्व टोला सहतवार गांव का निवासी था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ छितौनी गांव में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की रात पारिवारिक विवाद के बाद वह अपने कमरे में गया और देर रात छत के पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।

सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर उसका शव फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मृतक की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पड़ोसी और ग्रामीणों का कहना है कि ध्रुव स्वभाव से मिलनसार था, लेकिन पारिवारिक तनाव के चलते वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें