Search
Close this search box.

अफगानिस्तान में महिलाओं के गर्भनिरोधक गोलियों पर रोक; डॉक्टरों को क्लीनिक बंद करने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अफगानिस्तान: तालिबान सरकार ने महिलाओं के अधिकारों पर एक और सख्त कदम उठाते हुए गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान के इस फैसले के बाद महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, तालिबान ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाएं दीं, तो उनके क्लीनिक बंद करा दिए जाएंगे। इस धमकी के बाद कई डॉक्टर दहशत में हैं और महिलाओं को जरूरी सलाह व दवाएं देने से बच रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से महिलाओं की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है और अनचाही गर्भावस्था के मामले बढ़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी तालिबान के इस कदम को महिलाओं के बुनियादी अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है।

Leave a Comment

और पढ़ें