Search
Close this search box.

अजित पवार के अंतिम संस्कार में चेन स्नैचिंग, 25–30 लाख के गहने चोरी

बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लाखों की भीड़ के बीच चेन स्नैचिंग की बड़ी वारदात सामने आई। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 25 से 30 लाख रुपये तक की सोने की चेन चोरी हो गई।

हैरानी की बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 8 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें