राजातालाब । सरकार द्वारा किसानों की जबरन भूमि अधिग्रहण, महंगाई और श्रम कानूनों के विरोध में 10 अगस्त को “जेल चलो” आंदोलन को सफल बनाने हेतु किसान सभा, खेत मजदूर,सीआईटीयू आदि किसान मजदूर संगठनो ने आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ओदार बीरभानपुर, मेंहदीगंज,हरिहरपुर, सजोई, सरौनी, लहिया, भतसार, कपरफोरवा बाजार, महमदपुर, चकरा, परमंदापुर में जुलूस निकालकर सामूहिक रूप से पर्चियां बाटकर अधिक से अधिक संख्या में वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर पहुंचने हेतु आह्वान व अपील किया।
जिसके दौरान किसान सभा के संयुक्त मंत्री डॉक्टर शिव शंकर शास्त्री ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की जबरन अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण के खिलाफ, स्मार्ट मीटर पर रोक, मनरेगा बहाल करो, न्यूनतम मजदूरी 26000 प्रतिमाह,नीट, हाउस अरेस्ट पर रोक,नीलगायों से किसानों के फसलों की रक्षा करो इत्यादि विभिन्न मांगों को लेकर जेल चलो आंदोलन किया जाना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लालमणि वर्मा, डॉ शिव शंकर शास्त्री, सागर प्रसाद सिंह, कल्लू राम, गुदरी, बेचन प्रसाद, श्यामा प्रसाद, श्याम नारायण ,लाल चंद्र, माता प्रसाद, अली अहमद ,कमला प्रसाद, गौरी शंकर ,मिठाई लाल, अरविंद मौर्य,अलगू राम शास्त्री ,सुजीत पटेल, सज्जन पटेल इत्यादि लोग शामिल रहे।





