बलिया । रसड़ा सिविल न्यायालय रसड़ा स्थित बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव (2026-27) का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस बार अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी को वैध पाए जाने पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन इन्द्रदेव प्रसाद यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।
निर्वाचित पदाधिकारियों में रामशब्द यादव अध्यक्ष, भूवेंद्र सिंह महासचिव, रामायण यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन कुमार वर्मा (10 वर्ष से अधिक अनुभव) एवं मनोज कुमार वर्मा (10 वर्ष से कम अनुभव) उपाध्यक्ष, रविकांत शर्मा कोषाध्यक्ष, जावेद अख्तर संयुक्त सचिव (प्रशासन) तथा अनीस कुमार सिंह संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुड़िया रानी, राभ प्रकाश यादव एवं सुशीला चौहान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार एसोसिएशन के हित में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।







