प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पत्रकारों की सुविधा के लिए अस्पताल में अलग काउंटर स्थापित करने का भी आदेश दिया है।
डिप्टी सीएम ने एसआरएन अस्पताल के प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें उपचार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पत्रकारों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।








