Search
Close this search box.

छुट्टा सांड से टकराई बाइक, सर्विस इंजीनियर की मौत

गाजीपुर । सैदपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर शनिवार देर रात छुट्टा सांड से बाइक टकराने के कारण एक सर्विस इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नगर स्थित मीठा पानी रेस्टोरेंट के सामने हुआ। मृतक की पहचान वाराणसी के भोजूबीर थाना क्षेत्र के पत्रकारपुरम कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय परदेश यादव के रूप में हुई।

घायल चंद्रमा राजभर (34) सहंसापुर, राजातालाब का निवासी है। दोनों कानपुर की एक निजी कंपनी में सर्विस इंजीनियर थे और मऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में कार्य पूरा कर वाराणसी लौट रहे थे।अचानक सड़क पर आए छुट्टा सांड से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परदेश यादव को मृत घोषित कर दिया।

घायल चंद्रमा राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रीति, 12 व 9 वर्ष की दो बेटियों, मां बेला देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। उपनिरीक्षक आर.पी. दुबे ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें