वाराणसी: दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल तेज हो गया है। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट अजीत कुमार गुप्ता ने अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोपरि बताते हुए अपने विचार सार्वजनिक किए।
एडवोकेट अजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि वे हमेशा अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (Advocate Protection Act) लागू होना बेहद जरूरी है, जिससे अधिवक्ताओं को सम्मान और सुरक्षा मिल सके।
उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए
- पेंशन की व्यवस्था,
- आयुष्मान हेल्थ कार्ड व फ्री मेडिकल इंश्योरेंस,
- कचहरी परिसर में स्वास्थ्य केंद्र,
- लाइब्रेरी, बिजली-पानी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था
को अनिवार्य बताया।
एडवोकेट अजीत कुमार गुप्ता ने महिला अधिवक्ताओं के हितों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में नए अधिवक्ताओं के लिए जगह की भारी कमी है, जिसे दूर किया जाना आवश्यक है। इसके लिए टीन शेड हटाकर पक्के चेंबरों का निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि युवा अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल मिल सके।
उन्होंने कहा,“मैं अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहूंगा और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूंगा। अधिवक्ता समाज के विकास के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”
अंत में उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे उन्हें सेवा का अवसर दें, ताकि वे पूरी निष्ठा के साथ अधिवक्ता समाज के कल्याण के लिए कार्य कर सकें।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









