Search
Close this search box.

रक्षाबंधन पर बनारस परिक्षेत्र ने बनाया रिकॉर्ड, डेढ़ लाख से अधिक राखी लिफाफों की बिक्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: भारतीय डाक विभाग के बनारस परिक्षेत्र ने रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष राखी लिफ़ाफ़ों की बिक्री में पूरे उत्तर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष 1,50,152 राखी लिफ़ाफ़े बेचे गए, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा केवल 2,900 था।

कर्नल विनोद कुमार, पीएमजी वाराणसी ने बताया कि पिछले साल की कम बिक्री को देखते हुए इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया और एक विशेष मार्केटिंग प्रबंधन मॉडल अपनाया गया। हर डाकघर को अलग-अलग लक्ष्य देने के बजाय, प्रत्येक कर्मचारी की भागीदारी सुनिश्चित की गई और एक लाख से अधिक का टारगेट रखा गया।

अभियान के संचालन के लिए कोर ग्रुप में परमानंद (सहायक निदेशक), अतुल (सहायक निदेशक), पल्लवी (सहायक अधीक्षक), विपिन (सहायक अधीक्षक) और सौरभ (सहायक) को शामिल किया गया। 1,729 डाकघरों के कर्मचारियों को स्थानीय स्थिति जैसे हॉस्टल, कॉलेज और स्कूलों की संख्या के आधार पर लक्ष्य सौंपे गए। साथ ही, अन्य प्रशासनिक कार्यालयों के स्टाफ को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई।

बिक्री बढ़ाने के लिए विशेष वीडियो क्लिप, स्लोगन, और काउंटरों पर फ्लेक्स बैनर के जरिए प्रचार किया गया। इंडिया पोस्ट के एंबेसडर पोस्टमैन ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान की सफलता पर वाराणसी परिक्षेत्र कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर सुश्री पल्लवी को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें