Search
Close this search box.

बरेका की आयुषी सिंह ने AILET में रचा इतिहास, यूपी में प्रथम और ऑल इंडिया 19वां स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। भारतीय रेल के प्रतिष्ठित संस्थान Banaras Rail Engine Factory (बरेका) की होनहार छात्रा आयुषी सिंह ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 19वीं रैंक हासिल कर काशी और बरेका का नाम रोशन किया है।

आयुषी सिंह, बरेका के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर कार्यरत धर्मेन्द्र सिंह की पुत्री हैं। AILET के माध्यम से देश की शीर्ष विधि संस्थाओं में प्रवेश मिलता है, जहां केवल 120 सीटें उपलब्ध होती हैं। इस कठिन प्रतिस्पर्धा में आयुषी की सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।

विदित हो कि AILET के माध्यम से National Law University Delhi सहित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश होता है। आयुषी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि संपूर्ण बरेका और काशी नगरी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर बरेका में हर्षोल्लास का माहौल है। बरेका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयुषी सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें