गाजीपुर: अदभुत साहस, शौर्य और पराक्रम से पाक परस्त आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर “आपरेशन सिन्दूर” को सफल बनाने वाली देश की तीनों सैन्य शक्तियों (जल,थल,नभ) के सम्मान में वरिष्ठ भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह तिरंगा यात्रा जंगीपुर नगर के कृषि मंडी से निकल कर यूनियन बैंक, शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज, राम जानकी पोखरा, हंसराजपुर मोड़ होते हुए लावा मोड़ पर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाओं पुरुषों ने सैन्य शक्तियों के द्वारा पाकिस्तानी आंतकी ठिकानो पर सटीक प्रहार कर सैकड़ों आतंकवादियो को मारकर, पहलगाम घटना मे मारे गए बहनों के सिंदूर का बदला लेने पर जोरदार गर्म जोशी के साथ भारत माता के वीर सपूतों को सलाम किया।
इस मौके पर भारत माता की जय, पाकिस्तान की क्या दवाई जूता चप्पल और पिटाई, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा जंगीपुर।
इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय राजन सिंह प्रमुख,अभिमन्यु सिंह विवेकानंद पांडेय शशिकांत शर्मा लाल जी गुप्ता, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, पिंटू चौबे, लल्लन सिंह, सुनील कुशवाहा, अजीत सिंह, प्रमोद सिंह, धनंजय प्रजापति, आकाश राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति गीत पर मां तुझे सलाम पर जोश के साथ समापन किया गया।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।