भरावन। बीबीएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रामलीला एवं रासलीला के क्रम में सोमवार की रात सीता स्वयंवर, धनुष भंग एवं परशुराम संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने सजीव अभिनय और सशक्त संवादों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

धनुष भंग के उपरांत प्रस्तुत परशुराम संवाद में भगवान श्रीराम की मर्यादा, विनय और धैर्य का भावपूर्ण चित्रण किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मंचन के दौरान संवादों की गंभीरता और कलाकारों की भाव-भंगिमाओं ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
रात्रि सत्र में मीराबाई लीला का भी मंचन हुआ, जिसने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन और भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शक देर तक तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय कुमार सिंह आदित्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ रमेश चंद्र बाजपेई, रामचंद्र बाजपेई, विनीत पाण्डेय, सरवन पाण्डेय, शोभित शुक्ला, गुड्डू यादव, मूलचंद बाजपेई एवं रंजीत वर्मा भी मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट -ओमजीत यादव









