Search
Close this search box.

Bhelupur five murder case: पुलिस ने विक्की पर घोषित किया 25 हजार का इनाम, कई टीमें कर रहीं तलाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या ने शहर को झकझोर दिया था। 4-5 नवंबर की रात राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उनकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र के बड़े भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की को मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है। विशाल वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। 

जांच में पता चला है कि घटना से पहले विशाल तीर्थस्थलों के दौरे पर था। केदारनाथ, बद्रीनाथ और जम्मू में दर्शन-पूजन किया था और दीपावली से पहले घर लौटा था। विशाल के छोटे भाई जुगनू को पुलिस निगरानी में रखा गया है। पुलिस की कई टीमें यूपी, बिहार, मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों में छापेमारी कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या के पीछे की वजह और आरोपी का ठिकाना अभी भी रहस्य बना हुआ है।

वाराणसी में हुए इस हत्याकांड ने न केवल पुलिस, बल्कि पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। 15 दिनों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से हत्याकांड की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझेगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें