Search
Close this search box.

वाराणसी: बीमारी से परेशान होकर BHU कर्मचारी ने गौशाला में लगाई फांसी

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के डेयरी परिसर में एक संविदा कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक कर्मचारी का नाम दिलीप कुमार राय बताया जा रहा है, जो वाराणसी के अमरा खैरा का रहने वाले हैं। मृतक के पिता श्यामलाल ने बताया कि वह अपनी बीमारी को लेकर परेशान थे सुबह जब घर से निकल रहे थे तो वह नौकरी पर जाने के लिए मना किया था।

घटना की सूचना होते ही सबसे पहले बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। प्राक्टोरियल बोर्ड को इसकी सूचना वहां के कर्मचारियों ने दिया। मौके पर भेलूपुर एसीपी ईशान सोनी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें