Search
Close this search box.

बीएचयू अपडेट : शताब्दी सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक में शिफ्ट होगा कार्डियोलाजी वार्ड, दिल के मरीजों को होगी सहूलियत 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल के कार्डियोलॉजी और सीसीयू वार्ड को जल्द ही शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में शिफ्ट किया जाएगा। इससे दिल के मरीजों को सर्जरी के बाद मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। एसएसबी में पहले से ही एक 17 बेड का सीसीयू वार्ड बनाया गया है, लेकिन यह वार्ड बंद ताले के कारण अभी तक उपयोग में नहीं आ सका है।

बता दें की वर्तमान में बीएचयू अस्पताल में दिल के मरीजों के इलाज के लिए सीसीयू वार्ड और सामान्य वार्ड की व्यवस्था है। हालांकि, सर्जरी के बाद मरीजों को एसएसबी के पांचवें तल पर स्थित कैथ लैब से अस्पताल के सीसीयू वार्ड में भर्ती होने के लिए दूर जाना पड़ता है। इस समस्या का मुख्य कारण एसएसबी के सीसीयू वार्ड में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती न होना है, जिसके कारण वार्ड को अभी तक सक्रिय नहीं किया जा सका है।

Leave a Comment

और पढ़ें