हरदोई। थाना बिलग्राम पुलिस ने जुआ खेलने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,280 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खलील, राजबहादुर, सुभाष और हनीफ शामिल हैं। सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
थाना बिलग्राम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।









