Search
Close this search box.

लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से हरियाणा ले जा रहे प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली, पांच गिरफ्तार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: लंका पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बड़ी खेप पकड़ी। तस्कर करीब नौ लाख की मछली लेकर कोलकाता से हरियाणा जा रहे थे। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की देखरेख में मछलियों को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर जमीन के अंदर गड़वाया गया। स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक मानी जाने वाली थाई मांगुर को पालना और बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

पिछले 26 नवंबर को लंका एसओ शिवाकांत मिश्रा और रमना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक पकड़ा था। उस पर भारी मात्रा में मछलियां लदी थीं। मछलियां कोलकाता से हरियाणा ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने संदिग्ध मछलियों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। वहां से इस बात की पुष्टि हुई कि बरामद मछली प्रतिबंधित थाई मांगुर है। इस पर पुलिस और मत्स्य पालन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की। 

पकड़े गए पांचों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के साथ ही मजिस्ट्रेट प्रीतम सिंह की देखरेख में शुक्रवार को जमीन में गड्डा खोदवाकर मछलियों को नष्ट कराया गया। मत्स्य निरीक्षक विवेक निगम ने बताया कि जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई कि पकड़ी गई मछली प्रतिबंधित थाई मांगुर है। इसके पालने और बेचने पर पाबंदी है। एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक मछलियों को गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें