Search
Close this search box.

मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दहेज हत्या, दुष्कर्म, शराब तस्करी समेत कई मामलों में 08 आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

थाना को0 देहात – दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

वादी विद्याधर मिश्र की तहरीर पर दहेज के लिए प्रताड़ना व हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत आरोपी अभय तिवारी पुत्र लक्ष्मी शंकर तिवारी निवासी लेढ़ू, थाना को0 देहात को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना को0 कटरा – नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी रंजीत कुमार पुत्र स्व. महेश कुमार निवासी चकनगरी, थाना महेशी, जनपद मोतीहारी (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

थाना पड़री – तीन वारंटी गिरफ्तार

थाना पड़री पुलिस ने वारंटी अभियुक्त दिलीप कुमार गुप्ता, राजेश पुत्र कैलाश एवं धीरज मोदनवाल पुत्र कैलाश सभी निवासी डगमगपुर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

थाना को0 कटरा – अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने रोडवेज तिराहा के पास से सौरभ कुमार सिंह व दीपक कुमार, दोनों निवासी बरौनी, बिहार को 90 पैकेट आफिसर्स च्वाइस (180 एमएल) शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

थाना हलिया – दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तारी

पुलिस ने मुकदमा संख्या 175/2025 के तहत आरोपी रमेश कुमार पुत्र हीरामनी, निवासी हरदी, थाना हलिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

शांति व्यवस्था के तहत कार्रवाई

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में 1 व्यक्ति का चालान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 में किया गया।

एसएसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। महिला अपराध, अवैध शराब, वारंटी गिरफ्तारी और जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें