Search
Close this search box.

मीरजापुर: विन्ध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹50 लाख मूल्य का 100 किलो अवैध गांजा, 2 वाहन और 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीरजापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपद मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर ₹50 लाख मूल्य का 100 किलो अवैध गांजा और दो चारपहिया वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 07 नवम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर विन्ध्याचल पुलिस ने ओझला पुल स्थित दुधनाथ तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान दो बोलेरो वाहन (संख्या MP 17 CD 2261 और MP 17 ZF 4401) को रोका। तलाशी में वाहनों में छिपाकर रखा गया कुल 100 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिसमें जितेन्द्र साकेत उर्फ जीतू, पुत्र रघुनाथ साकेत, निवासी बहेरी, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश), उम्र 30 वर्ष।, संदीप साकेत उर्फ भानू, पुत्र ददन प्रसाद, निवासी ढेरा, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश), उम्र 29 वर्ष।

अभियुक्तों का कबूलनामा
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से गांजा लादकर मीरजापुर और आसपास के जिलों में आपूर्ति के लिए जा रहे थे। बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर ऐशो-आराम में खर्च करते थे।

पंजीकृत अभियोग
थाना विन्ध्याचल पर मु.अ.सं. 396/2025, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया।
गांजा तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।

बरामदगी

  • अवैध गांजा – 100 किलोग्राम (अनुमानित कीमत ₹50 लाख)
  • बोलेरो वाहन संख्या MP 17 CD 2261
  • फ्रौंस वाहन संख्या MP 17 ZF 4401

गिरफ्तारी स्थल व समय
ओझला पुल, दुधनाथ तिराहा, थाना विन्ध्याचल क्षेत्र, समय — 05:48 बजे, दिनांक 07.11.2025

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम, जनपद मीरजापुर।

Leave a Comment

और पढ़ें