Search
Close this search box.

वाराणसी: चेतगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.8 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 4.8 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर तथा पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंगा पैलेस के सामने मैदान में अवैध रूप से देसी शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चेतगंज थाना पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

4.8 लीटर देसी शराब बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12 पाउच ग्लोबस शाही नींबू गोल्ड, 12 पाउच विंडीज लेमन देसी शराब, बरामद की गई। प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर का था। कुल मिलाकर 4.8 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गई।

अभियुक्त की पहचान

पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम अकीलेश भुइयां पुत्र बधुन भुइयां, निवासी – ग्राम जमारी, थाना विश्रामपुर, जनपद पलामू (झारखंड) बताया। आरोपी शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

थाना चेतगंज में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 001/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इनकी रही अहम भूमिका

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक विक्रांत शांडिल्य, उप निरीक्षक वैभव कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें