मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पशु लदी एक पिकअप गाड़ी को बरामद किया है, हालांकि मौके से चालक फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहरौरा पुलिस को सूचना मिली थी कि मौर्या फिलिंग स्टेशन, आनंदीपुर के पास एक पिकअप गाड़ी (संख्या – UP 64 CT 3016) में पशु लदे हुए खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस द्वारा जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें पड़वा (बछड़ा) लदा हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी को बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में गाड़ी सोनभद्र जनपद की बताई जा रही है। पशु और वाहन को थाने लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर: अनुप कुमार









