ओडिशा: कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर हो गए। मारे गए माओवादियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
मुठभेड़ के बाद एक माओवादी की पहचान ओडिशा के टॉप माओवादी नेता गणेश उइके के रूप में की गई, जिस पर ₹1.1 करोड़ का इनाम था। गणेश उइके लंबे समय से सुरक्षाबलों की पकड़ में नहीं आया था और वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।
सुरक्षाबलों ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर संयुक्त अभियान चलाया गया था, इसी दौरान मुठभेड़ हुई। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।









