Search
Close this search box.

पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ा ऐलान किया है। आगामी 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया गया है। एनडीए नेताओं ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान रेल सेवाएं और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

बीजेपी दफ्तर में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। नेताओं ने विपक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र को कलंकित करने वाली हरकत है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया गया है। मां को सम्मान देने के बदले विपक्ष ने ऐसी टिप्पणी कर यह दिखाया है कि उनके लिए मां-बहन का सम्मान क्या है। इसी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद बुलाया गया है।”

बंद का असर

  • बंद का आयोजन महिला मोर्चा की ओर से किया जा रहा है।
  • एनडीए के सभी घटक दलों ने इसका समर्थन किया है।
  • सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बंद प्रभावी रहेगा।
  • बंद के दौरान रेल और आपातकालीन सेवाएं सामान्य रहेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें