Search
Close this search box.

वाराणसी: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, हालत चिंताजनक

राजातालाब: स्थानीय थाना क्षेत्र के असवारी गांव में रेलवे फाटक के पास सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक की टकराने से हालत नाजुक बनी हुयी है। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक महगांव निवासी है, जिसका नाम ओम प्रकाश यादव है। वहीं पत्नी ट्रक का नंबर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज किए जाने की अपील कर रही है.

बाइक ओमप्रकाश यादव की पत्नी पूनम यादव ने राजातालाब थाने में शिकायती पत्र देकर कहा कि 21 सितंबर की शाम 8 बजे राजातालाब से जमुआ बाजार जाने वाली रोड पर गलत ढंग से ट्रक खड़ा था. ट्रक का डिपर भी नहीं जल रहा था। रात्रि में सब्जी लेने आए उसके पति अँधेरा होने के कारण ट्रक से टकरा गए. उनके पति के सिर में 14 टांके लगे हैं और स्थिति चिंताजनक है. पत्नी पूनम ने बताया की ट्रक का आधा हिस्सा सड़क पर था.

Leave a Comment

और पढ़ें