Search
Close this search box.

मिर्जापुर: कोन ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी ने महिलाओं के समूह के साथ की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: कोन ब्लॉक में हाल ही में नियुक्त खंड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा ने एडीओ पंचायत राजेश सिंह के साथ मिलकर महिला स्वयं सहायता समूहों की एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने समूह में कार्यरत महिलाओं से सीधे संवाद कर यह जानकारी ली कि कितनी महिलाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और क्या सभी कार्य योजनाओं के अनुरूप हो रहे हैं या नहीं।

बैठक में समूह की महिलाओं ने अपनी समस्याओं और अनुभवों को साझा किया, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि रामराज कुशवाहा ने कुछ दिन पहले ही खंड विकास अधिकारी, कोन ब्लॉक के रूप में पदभार संभाला है और तब से ही वे लगातार क्षेत्र में सक्रियता दिखा रहे हैं। उन्होंने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि वे क्षेत्रीय विकास और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें