Search
Close this search box.

पटना में 15 करोड़ की किताब बनी पुस्तक मेले का आकर्षण, जानें क्या है खासियत….

पटना के गांधी मैदान में चल रहे पुस्तक मेले में इस बार दुनिया की सबसे महंगी किताब ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। लेखक रत्नेश्वर द्वारा प्रदर्शित यह किताब ‘मैं’ 15 करोड़ रुपये की कीमत के साथ चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है।

किताब की सबसे खास बात यह रही कि मेले में इसे केवल शोकेस किया गया। लेखक ने किसी को भी इसके पन्ने पलटने की अनुमति नहीं दी, जिससे आगंतुकों में इसके रहस्यमयी कंटेंट को लेकर और उत्सुकता बढ़ गई है।

लेखक रत्नेश्वर के मुताबिक, इस किताब की कीमत इसके अनूठे विचार, दुर्लभ सामग्री और विशेष कलात्मक प्रस्तुति के कारण है। हालांकि किताब में क्या लिखा है, यह अब तक एक बड़ा रहस्य बना हुआ है।

पुस्तक प्रेमियों में इसे देखने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन इसकी कीमत और गोपनीयता इसे और भी चर्चा का विषय बना रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें