Search
Close this search box.

गाजीपुर: बजरंग दल की बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक पूर्णेंदु जनपद प्रवास पर मंगलवार को रहे। इस अवसर पर विभाग प्रवास के अंतर्गत बजरंग दल विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन एक मैरिज हॉल में किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिले की मासिक बैठक, जिला सह प्रशिक्षण वर्ग, मिलन केंद्र, बालोपासना सहित संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर बजरंग दल काशी प्रांत के प्रांत सह संयोजक संदीप, काशी प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडेय, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओंकार नाथ राय, VHP जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, VHP जिला मंत्री विनीत सिंह, VHP जिला सह मंत्री ओमप्रकाश पांडेय एवं VHP जिला कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा के साथ करना होगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल जिला संयोजक रविराज ने किया। इस दौरान विभाग संयोजक अमित राय, जिला सह संयोजक शिवकुमार, VHP नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, जिला विद्यार्थी प्रमुख अभिनाश तिवारी, सदर गौ रक्षा प्रमुख विनोद, नगर संयोजक राजन सिंह, जंगीपुर नगर संयोजक रतन चौरसिया, वार्ड संयोजक धर्मेंद्र, प्रदीप, शिव, VHP नगर सह मंत्री बेचू, नगर गौ रक्षा प्रमुख संदीप, तथा भदौरा प्रखंड सह-संयोजक अमन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें