सीतापुर। जिले के 8 वर्षीय छात्र मोहम्मद जैद अपनी टूटी-फूटी साइकिल से रोज स्कूल जाता था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया।
वीडियो देखने के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थानीय नेताओं को निर्देश दिए कि जैद और अन्य गरीब बच्चों की मदद की जाए।
इसके बाद जन सहयोग से मोहम्मद जैद और कुछ अन्य बच्चों को नई साइकिलें प्रदान की गईं। इससे बच्चों का स्कूल आने-जाने का सफर आसान हो गया और उनकी पढ़ाई में सुविधा हुई।









