Search
Close this search box.

वाराणसी में बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने की भागीदारी

वाराणसी: जनपद वाराणसी के पांडेपुर स्थित अशोक विहार कॉलोनी में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंडल स्तरीय महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मा. घनश्याम चंद्र खरवार (पूर्व सांसद, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं मुख्य मंडल प्रभारी आज़मगढ़, वाराणसी, अयोध्या व देवीपाटन मंडल) रहे। बैठक की अध्यक्षता मा. रामचंद्र गौतम (मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी) ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सुबोध राम (पूर्व विधान परिषद सदस्य), मा. अवनीश कुमार, मा. विनोद कुमार, रतन कुमार पटेल, लक्ष्मण राम, सोमनाथ चौधरी, अनिल कुमार गौतम (मुख्य/मंडल प्रभारी वाराणसी) तथा पूर्व सांसद प्रत्याशी चंदौली सत्येंद्र कुमार मौर्या उपस्थित रहे।

बैठक में जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी के जिला अध्यक्षों, प्रभारियों, बामसेफ संयोजकों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भागीदारी की।

बैठक का संचालन मा. लक्ष्मण राम (मंडल प्रभारी वाराणसी) ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला, विधानसभा स्तर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें